सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की अहम समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, मरीज सुविधाओं और वित्तीय प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की राशि के उपयोग में पारदर्शिता और प्रभावी वित्तीय नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में स्टाफ व्यवस्था को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील वार्डों में पर्याप्त चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती हो तथा ड्यूटी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। वहीं, साफ-सफाई को लेकर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए वार्डों और शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करने को कहा। गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने अस्पताल के एसी, पंखे और कूलर की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कैंटीन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों और परिजनों को स्वच्छ और उचित दर पर भोजन उपलब्ध होना चाहिए।
