होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में आदिगुरु शंकराचार्य पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला सम्पन्न, संस्कृति व दर्शन पर हुई चर्चा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 1, 2026 6:14 AM

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन, दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

जन अभियान परिषद द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन, दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह रहे। अध्यक्षता शासी निकाय सदस्य भोपाल श्री कृष्ण कांत द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथियों में दिलीप शाह (अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण), जगदीश गोमे (सीईओ, जिला पंचायत) एवं संभाग समन्वयक रीवा प्रवीण पाठक शामिल रहे। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. एन.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय कवि लक्ष्मीकांत निर्भीक एवं संतोष शाह (पार्षद) ने आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके अद्वैत वेदांत दर्शन और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण में योगदान को विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य ने अल्पायु में ही सम्पूर्ण भारत का भ्रमण कर चार मठों की स्थापना की तथा ओंकारेश्वर में गुरु दीक्षा प्राप्त कर धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment