सिंगरौली। जिले के बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महान एनर्जेन पावर प्लांट में गुरुवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
जिले के बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महान एनर्जेन पावर प्लांट में गुरुवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक श्रमिक की पहचान दिनेश जायसवाल पिता सच्चिदानंद जायसवाल के रूप में हुई है, जो प्लांट में कार्यरत था। बताया गया कि वह गुरुवार को प्लांट परिसर में अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे मृत घोषित किया गया। सूचना मिलते ही बंधौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
