होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रधान संग फरार हुई विवाहिता, लाखों नकदी व जेवर ले जाने का आरोप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 1, 2026 10:52 AM

झांसी मऊरानीपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहित महिला अपने से काफी अधिक उम्र के ग्राम प्रधान के साथ फरार हो गई। जाते-जाते वह घर से लाखों रुपये नकद और जेवर भी ले गई, जिससे पीड़ित पति ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है।

जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने से अधिक उम्र के ग्राम प्रधान के साथ फरार हो गई। महिला पर घर से नकदी और जेवर ले जाने का भी आरोप है। शिवगंज मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। कुछ समय बाद घर में तनाव बढ़ने लगा। आरोप है कि किशोरपुरा गांव के ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाठक का घर पर आना-जाना बढ़ गया, जिसके चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और विवाद शुरू हो गया। पीड़ित के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम वह घर पर नहीं थे, इसी दौरान उनकी पत्नी करिश्मा प्रधान के साथ फरार हो गई। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को साथ जाते हुए देखा। आरोप है कि जाते समय महिला करीब 2.40 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment