होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तियरा गेहूं उपार्जन केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 3, 2026 5:13 AM

सिंगरौली। रबी विपणन वर्ष 2026 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने सहकारी समिति तियरा स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेहूं से भरे बारदानों की तौल अपने सामने कराकर वजन की जांच की और खरीदे जा रहे गेहूं की गुणवत्ता भी परखी।

रबी विपणन वर्ष 2026 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं की जांच के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने तियरा स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेहूं से भरे बारदानों की तौल कराई और गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने केंद्र पर बारदानों की उपलब्धता, सर्वेयर मशीनों की स्थिति तथा किसानों के लिए छाया और पेयजल जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर सभी केंद्रों पर सर्वेयर किट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया, जिसमें किसानों ने संतोष जताया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए और बारदानों की उपलब्धता, गुणवत्ता जांच तथा गेहूं के समय पर परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment