भोपाल। भोपाल के नजीराबाद इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी मां के साथ हो रही मारपीट का विरोध करता था। 31 मार्च को बहरवाल जोड़ पर पंचर की दुकान चलाने वाले भगवान सिंह विश्वकर्मा पर उसके पिता गंगाराम विश्वकर्मा ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।
नजीराबाद क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वजह—बेटे का अपनी मां के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को बहरवाल जोड़ इलाके में पंचर की दुकान चलाने वाले भगवान सिंह विश्वकर्मा पर उसके पिता गंगाराम विश्वकर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात के बाद सच्चाई छिपाने के लिए इसे हादसा बताने की कोशिश की गई और पुलिस को गुमराह किया गया कि ऊपर से कुल्हाड़ी गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह 15 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान वह बयान देने की हालत में नहीं था, लेकिन पुलिस जांच और पत्नी के बयान ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया। मृतक की पत्नी के मुताबिक, गंगाराम अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और भगवान सिंह इसका विरोध करता था। यही विरोध उसकी मौत की वजह बन गया।
