होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, 2 घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 3, 2026 8:42 AM

कौशांबी। जिले के मंझनपुर क्षेत्र के चक थांभा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई महिलाओं पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थांभा गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई महिलाओं पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं और बच्चे पास के तालाब पर मिट्टी खोदने गए थे। खुदाई के दौरान वहां सुरंग जैसी संरचना बन गई थी, जिसमें कुछ लोग अंदर तक चले गए। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 45 वर्षीय गीता देवी, उनकी 8 वर्षीय बेटी अंकिता और पड़ोसन उत्तरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गीता का बेटा अमित कुमार और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment