होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जयमाल से पहले शादी में बवाल: महिला ने दूल्हे को बताया पति, स्टेज छोड़कर भागा दूल्हा, फिर दूसरे युवक से हुई दुल्हन की शादी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 3, 2026 9:04 AM

आगरा। जिले  के एत्मादपुर इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब जयमाल से ठीक पहले एक महिला ने पहुंचकर दूल्हे को अपना पति बता दिया। इस खुलासे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दूल्हा स्टेज से भाग निकला।

जिले के एत्मादपुर इलाके में एक शादी समारोह उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब जयमाल से ठीक पहले एक महिला ने पहुंचकर दूल्हे को अपना पति बता दिया। अचानक हुए इस खुलासे से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और दूल्हा स्टेज छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि जयमाल की रस्म शुरू होने ही वाली थी, तभी महिला ने हंगामा करते हुए दावा किया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और अब दूसरी शादी करने आया है। महिला को देखते ही दूल्हा घबरा गया और वरमाला फेंककर मौके से फरार हो गया। मामला तब और उलझ गया जब दूल्हे के बड़े भाई ने सामने आकर कहा कि वह महिला उसकी पत्नी है, लेकिन उसका छोटे भाई यानी दूल्हे के साथ संबंध है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस और हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस दूल्हे के पिता और भाई को थाने ले गई, जबकि दूल्हा फरार बताया जा रहा है। करीब दो घंटे तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों ने यह शादी रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने उसी मैरिज हॉल में एक अन्य युवक से उसकी शादी कर दी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment