नेशनल डेस्क। ब्राजील के पारा राज्य से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां 18 वर्षीय आवा पिन्हो अपने फिटनेस जुनून के लिए हर हफ्ते 40 किलोमीटर का कठिन सफर तय करते हैं। आवा अमेज़न रेनफॉरेस्ट के बीच नदी किनारे बसे इलाके ‘अल्टर डो चाओ’ के पास रहते हैं। यहां से शहर के जिम तक पहुंचना किसी एडवेंचर से कम नहीं—उन्हें पहले नाव से नदी पार करनी पड़ती है, फिर घने जंगलों से पैदल गुजरना होता है और आखिर में बस से लंबा सफर तय कर जिम पहुंचते हैं।
ब्राजील के पारा राज्य से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो जुनून और मेहनत की मिसाल बन गई है। 18 वर्षीय आवा पिन्हो हर हफ्ते चार दिन जिम जाने के लिए करीब 40 किलोमीटर का कठिन सफर तय करते हैं। अमेज़न रेनफॉरेस्ट के पास नदी किनारे रहने वाले आवा को जिम पहुंचने के लिए पहले नाव से नदी पार करनी पड़ती है, फिर घने जंगलों में पैदल चलना होता है और आखिर में बस से लंबा सफर तय करना पड़ता है। इस पूरी यात्रा में आने-जाने में ही करीब 2 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। आवा बताते हैं कि पहले वह बेहद दुबले थे और खुद को फिट बनाना चाहते थे। शुरुआत उन्होंने घर पर ही पानी की बोतलों से वर्कआउट कर की, लेकिन जब जुनून बढ़ा तो उन्होंने शहर के जिम जाने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर जब उनका यह संघर्ष भरा वीडियो वायरल हुआ, तो लोग उनके समर्पण को देखकर हैरान रह गए। आवा का कहना है कि वह हफ्ते में चार दिन बिना नागा यह सफर तय करते हैं। उनकी लगन से प्रभावित होकर जिम के मालिक ने उन्हें एक साल की फ्री मेंबरशिप भी दी है, ताकि वह बिना किसी चिंता के अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकें।
