होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 4, 2026 3:19 AM

बरेली। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गांव के बाहर स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया।

जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गांव के बाहर स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत बच्चों की पहचान अंश (8), आयुष (9) और त्रिवेंद्र उर्फ देव (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मीरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment