होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

भीषण सड़क हादसा: घायलों की मदद करने जुटी भीड़ को कार ने रौंदा, 8 की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 5, 2026 7:17 AM

अंबेडकरनगर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घायल लोगों की मदद के लिए जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंसानियत दिखाना यहां कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गया। जिले के जलालपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में कुछ लोग घायल हो गए थे। उनकी मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर जुटे ही थे कि तभी तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू शामिल हैं। दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment