होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

आदमखोर कुत्ते का आतंक: 12 लोगों को काटा।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 5, 2026 7:43 AM

महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते के आतंक से हालात भयावह हो गए हैं। ग्राम जामपाली और जंघोरा में इस आक्रामक कुत्ते ने अब तक करीब 12 लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया है।

जिले के पिथौरा क्षेत्र में एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया है। ग्राम जामपाली और जंघोरा में कुत्ते के हमलों से अब तक करीब 12 लोग घायल हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुत्ता अचानक राहगीरों और ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। उसकी आक्रामकता के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं और गांव की गलियां सूनी हो गई हैं। घटना के बाद अभिभावकों ने बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी है। वहीं, सभी घायलों को तुरंत पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और एंटी-रेबीज वैक्सीन दी जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment