होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अंग, लापता कारोबारी से जुड़ा सनसनीखेज मामला

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 5, 2026 9:48 AM

दक्षिण अफ्रीका। एक हैरान कर देने वाले मामले में लापता कारोबारी की तलाश ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पुलिस ने शक के आधार पर एक विशाल मगरमच्छ को मारकर उसकी जांच की, जिसमें इंसानी शरीर के अंग बरामद हुए।

देखे वीडियो-

एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली घटना में लापता कारोबारी की तलाश मगरमच्छ के पेट तक जा पहुंची। 59 वर्षीय बिजनेसमैन गेब्रियल बतिस्ता के लापता होने के बाद पुलिस को शक एक विशाल मगरमच्छ पर हुआ, जिसके बाद जो खुलासा हुआ उसने सभी को सन्न कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, गेब्रियल 28 अप्रैल को उस समय लापता हो गए थे जब वे बाढ़ के दौरान कोमाटी नदी पर बने एक नीचले पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे। अगले दिन उनकी गाड़ी नदी में मिली, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया।

मगरमच्छ बना मुख्य संदिग्ध-
ड्रोन निगरानी के दौरान पुलिस की नजर एक 15 फुट लंबे और करीब 500 किलो वजनी मगरमच्छ पर पड़ी। चार दिन तक उस पर नजर रखने के बाद उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए मार गिराया गया।

हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट, फिर खुला राज-
विशाल मगरमच्छ को हेलीकॉप्टर की मदद से नदी से बाहर निकालकर जांच के लिए क्रूगर नेशनल पार्क ले जाया गया। वहां की गई जांच (नेक्रोप्सी) में उसके पेट से इंसानी शरीर के हिस्से बरामद हुए।

बरामद हुए कटे अंग और अंगूठी-
जांच के दौरान मगरमच्छ के अंदर से कटे हुए दोनों हाथ, पसलियों का हिस्सा और सीने का मांस मिला। इसके अलावा एक अंगूठी भी बरामद हुई है, जो लापता कारोबारी की बताई जा रही है।

डीएनए जांच से होगी पुष्टि-
पुलिस ने बताया कि बरामद अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment