होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 4:37 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशों के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जितेंद्र गुप्ता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह मौजूद रहे।

जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जितेंद्र गुप्ता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ने केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एएनसी टीकाकरण और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने मौके पर मौजूद एएनएम और सीएचओ को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी और हीमोग्लोबिन जांच सुनिश्चित की जाए। इस दौरान एक गर्भवती महिला को बेहतर उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारियों ने महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में दर्ज आंकड़ों के मिलान पर भी जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment