होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

25 मई से शुरू होगा नौतपा 2026, 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 4:55 AM

Nautapa 2026: जेठ के महीने की तपिश एक बार फिर लोगों की परीक्षा लेने आ रही है। वर्ष 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, जो 2 जून तक यानी लगातार 9 दिनों तक चलेगा। इस दौरान भीषण गर्मी, लू और धूल भरी आंधियों से जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है।

जेठ के महीने में पड़ने वाला नौतपा इस वर्ष 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इन 9 दिनों में सूर्य की तेज तपिश के चलते भीषण गर्मी, लू और धूल भरी आंधियों का असर देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत होती है। हालांकि इसका पूरा गोचर करीब 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरुआती 9 दिन सबसे अधिक तपिश वाले होते हैं, इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा के दौरान जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, उतनी ही अच्छी वर्षा के संकेत मिलते हैं। इस वर्ष भी तेज गर्मी के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बाद के दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

नौतपा में रखें ये सावधानियां और करें ये कार्य-
नौतपा के दौरान तेज धूप और लू से बचाव बेहद जरूरी है। धार्मिक दृष्टि से भी इस समय कुछ कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं—

  • जल दान: इस दौरान प्यासे लोगों को पानी पिलाना, सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य माना जाता है।
  • मेंहदी लगाना: मान्यता है कि मेंहदी की तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को गर्मी से राहत मिलती है और त्वचा को ठंडक मिलती है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment