होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मुगल रोड पर दर्दनाक हादसा, लापता चारों लोगों के शव बरामद

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 5:33 AM

जम्मू-कश्मीर। पुंछ-राजौरी जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर लापता हुए चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया है।

पुंछ-राजौरी को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में लापता चारों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद चलाया गया व्यापक सर्च ऑपरेशन अब समाप्त कर दिया गया है। मंगलवार को चार लोगों की गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सुरनकोट सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक गहरे नाले से बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन मिला, जिसमें दो शव बरामद हुए। बाद में सर्च ऑपरेशन जारी रखते हुए अन्य दो शव भी अलग-अलग स्थानों से खोजे गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। कठिन परिस्थितियों में चलाए गए इस अभियान में पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों ने लगातार प्रयास किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment