होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश: 1 लाख की सुपारी देकर शिक्षक पति की हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 10:24 AM

महाराष्ट्र:  भद्रावती तालुका के घोडपेठ इलाके में एक शिक्षक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई थी। इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले के भद्रावती तालुका के घोडपेठ इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 2 मई को कर्मवीर स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की पहचान गढ़चिरौली निवासी 46 वर्षीय रविंद्र कुलमेथे के रूप में हुई। शुरुआत में मामला सामान्य मौत का लगा, लेकिन गहन जांच में यह हत्या निकली।

पत्नी निकली साजिश की मास्टरमाइंड-
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी दीपमाला कुलमेथे ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने अन्य आरोपियों को एक लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया। इस मामले में वर्षा परचाके, सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाजिर अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

कार में गला दबाकर की हत्या-
पुलिस के मुताबिक, 1 मई को आरोपी रविंद्र को कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहां कार के अंदर ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घोडपेठ क्षेत्र में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

नौकरी पाने के लिए रची साजिश-
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी ने यह खौफनाक कदम पति की सरकारी नौकरी हासिल करने के मकसद से उठाया। मृतक रविंद्र जिला परिषद स्कूल में शिक्षक था, हालांकि वह पिछले डेढ़ साल से स्कूल नहीं जा रहा था।

घरेलू विवाद और शराब की लत बना कारण-
पुलिस के अनुसार, मृतक को शराब की लत थी और वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि वह लंबे समय से घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

साक्ष्य बरामद, जांच जारी-
पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment