होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

TVK की विजेता पल्लवी की प्रेरक कहानी: 8 माह की गर्भवती होकर लड़ी चुनावी जंग, बेहोश होने के बाद भी नहीं रुकीं पल्लवी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 12:27 PM

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल कर राजनीति में नया इतिहास रच दिया है। इसी बीच थिरु वी का नगर सीट से TVK उम्मीदवार एमआर पल्लवी की जीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खास बात यह है कि पल्लवी चुनाव प्रचार के दौरान 8 महीने की गर्भवती थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटी रहीं। पल्लवी ने केएस रविचंद्रन को 22,333 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सीमित शिक्षा (12वीं तक) के बावजूद उन्होंने अपने जज्बे और मेहनत से यह बड़ी सफलता हासिल की।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पार्टी राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी। इसी जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में हैं थिरु वी का नगर सीट से विजयी उम्मीदवार एमआर पल्लवी, जिन्होंने अपने जज्बे से सबको चौंका दिया। पल्लवी उस समय चुनाव प्रचार कर रही थीं जब वह 8 महीने की गर्भवती थीं। पल्लवी ने केएस रविचंद्रन को 22,333 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। महज 12वीं तक पढ़ी पल्लवी ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने हालात भी झुक जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब पल्लवी बेहोश हो गईं, लेकिन होश में आने के बाद उन्होंने फिर से घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया। उनकी इस मेहनत और लगन ने ही उन्हें जीत तक पहुंचाया। जीत के बाद फिलहाल पल्लवी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। उनके पति राजेश के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें 20 मई के आसपास अस्पताल में भर्ती होने को कहा है। पल्लवी अब अपने परिवार के साथ दूसरी संतान के स्वागत की तैयारी में जुटी हैं। वहीं चुनावी नतीजों की बात करें तो एमके स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 59 सीटें मिलीं, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 47 सीटों पर सिमट गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पल्लवी जैसी उम्मीदवारों की जीत इस बात का संकेत है कि अब मतदाता पारंपरिक राजनीति से हटकर जमीनी और संघर्षशील चेहरों को मौका दे रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment