होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

किचन का कचरा नहीं, तुलसी के लिए वरदान हैं नींबू के छिलके

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 6, 2026 12:58 PM

नारी डेस्क। घर में लगी तुलसी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोग अक्सर महंगे खाद और केमिकल का सहारा लेते हैं, लेकिन अब इसका आसान और मुफ्त उपाय सामने आया है। किचन में इस्तेमाल होने वाले नींबू के छिलके तुलसी के लिए नेचुरल टॉनिक का काम कर सकते हैं।

घर-आंगन में लगी तुलसी सिर्फ आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सेहत और सकारात्मक ऊर्जा का भी अहम स्रोत मानी जाती है। हालांकि कई लोग शिकायत करते हैं कि उनकी तुलसी ठीक से बढ़ नहीं रही, पत्तियां पीली पड़ रही हैं या पौधा बार-बार सूख जाता है। ऐसे में महंगे फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं, बल्कि आपके किचन में मौजूद एक आसान उपाय काफी असरदार साबित हो सकता है—नींबू के छिलके।

क्यों फायदेमंद हैं नींबू के छिलके?- नींबू का रस निकालने के बाद फेंके जाने वाले छिलके असल में पौधों के लिए नेचुरल टॉनिक का काम करते हैं। इनमें मौजूद सिट्रस ऑयल और एंटी-बैक्टीरियल गुण तुलसी की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
कीड़ों से प्राकृतिक सुरक्षा- तुलसी में अक्सर छोटे कीड़े या चींटियां लग जाती हैं। नींबू के छिलकों की तेज खुशबू इन्हें दूर भगाने में मदद करती है। मिट्टी में मिलाने पर ये नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करते हैं।
मिट्टी को बनाते हैं उपजाऊ- तुलसी के लिए हल्की एसिडिक मिट्टी बेहतर होती है। नींबू के छिलके मिट्टी के pH संतुलन में मदद करते हैं, जिससे जड़ें पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है।
फंगस और सड़न से बचाव- अधिक नमी के कारण जड़ों में फंगस लगने की समस्या आम है। नींबू के छिलकों के एंटी-बैक्टीरियल गुण इस समस्या को कम करते हैं और मिट्टी को ताजा बनाए रखते हैं।
इस्तेमाल करने का सही तरीका- नींबू के छिलकों को सीधे डालने के बजाय इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबाएं। आप इन्हें 2-3 दिन पानी में भिगोकर उस पानी को पौधे में डाल सकते हैं, जो लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह काम करता है। इसके अलावा, छिलकों को सुखाकर पीस लें और महीने में एक बार मिट्टी में मिलाएं।
रखें ये सावधानियां- छिलकों का अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हफ्ते में एक बार से ज्यादा प्रयोग न करें। अगर मिट्टी पहले से ज्यादा एसिडिक है तो इसका उपयोग न करें। साथ ही, छिलकों को हमेशा मिट्टी के अंदर दबाकर रखें, ताकि ऊपर फंगस न लगे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment