गर्मी में कैसे दिखें स्टाइलिश और रहें कूल? अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स
नारी डेस्क। भीषण गर्मी, तेज धूप और लू ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। ऐसे मौसम में सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद को कूल रखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना। विशेषज्ञों का मानना है कि सही कपड़ों और एक्सेसरीज़ का चुनाव कर गर्मी में भी आरामदायक और आकर्षक लुक पाया जा सकता है।

भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बीच खुद को स्टाइलिश रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। पसीना, उमस और चिपचिपाहट के कारण कई बार फैशन से समझौता करना पड़ता है। लेकिन अगर सही कपड़े और एक्सेसरीज़ का चुनाव किया जाए, तो गर्मी में भी आप कूल, कम्फर्टेबल और स्टाइलिश नजर आ सकते हैं।
हल्के और ढीले कपड़े हैं बेस्ट- गर्मियों में कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे हल्के फैब्रिक पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। ये कपड़े हवा पास होने देते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है। टाइट कपड़ों की जगह लूज फिट आउटफिट्स ज्यादा आरामदायक होते हैं।
लाइट कलर्स का करें चुनाव- सफेद, पेस्टल और हल्के रंग धूप को कम सोखते हैं, जिससे गर्मी कम लगती है। वहीं डार्क रंग ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करना बेहतर है।
एक्सेसरीज़ से बढ़ाएं स्टाइल- सनग्लासेस, हैट या स्कार्फ न सिर्फ आपको स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि तेज धूप से भी बचाते हैं। ये आपके लुक को ट्रेंडी बनाने के साथ-साथ प्रोटेक्शन भी देते हैं।
फुटवियर रखें आरामदायक- गर्मी में ओपन सैंडल, स्लिपर या फ्लोटर्स पहनना बेहतर होता है। बंद जूते पसीना और बदबू बढ़ा सकते हैं, जिससे असहजता होती है।
मेकअप रखें हल्का- इस मौसम में हेवी मेकअप से बचें। लाइट और वाटरप्रूफ मेकअप, टिंटेड मॉइस्चराइज़र और लिप बाम का इस्तेमाल करें, जिससे चेहरा फ्रेश दिखे।
मिनिमल ज्वेलरी अपनाएं- भारी ज्वेलरी गर्मी में असुविधा पैदा कर सकती है। इसलिए हल्की और सिंपल एक्सेसरीज़ ही चुनें।
स्किन और हाइजीन का रखें ध्यान- तेज धूप से त्वचा डल हो सकती है, इसलिए दिन में 2–3 बार चेहरा धोएं और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। पसीने से बचने के लिए बॉडी मिस्ट या टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करें।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com