होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिलेंडर और मशीनें जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 7, 2026 7:14 AM

सिंगरौली। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ताली, बैढ़न स्थित दो दुकानों पर छापेमार कार्रवाई कर गैस रिफिलिंग में उपयोग हो रहे सिलेंडर और मशीनें जब्त कीं।

कलेक्टर गौरव बैनल के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी सुरेश जाधव के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ताली, बैढ़न स्थित दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग का खुलासा किया। संयुक्त टीम ने ‘नवभारत इंटरप्राइजेज’ और ‘एस.के. किचनवेयर’ में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने के प्रमाण मिले। प्रशासन ने मौके से सिलेंडर और रिफिलिंग मशीनें जब्त कर कार्रवाई की। ‘नवभारत इंटरप्राइजेज’ से 2 सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर, 2 खाली सिलेंडर और 2 रिफिलर मशीनें बरामद की गईं। वहीं ‘एस.के. किचनवेयर’ से 2 सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर, 2 खाली सिलेंडर तथा 1 रिफिलर मशीन जब्त की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब्त सभी सिलेंडर और उपकरणों को बैढ़न स्थित ‘अंजली भारत गैस’ एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान अपर तहसीलदार अभिषेक यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शम्मी कुमार पटले, राजस्व निरीक्षक और पटवारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का अवैध भंडारण, रिफिलिंग और व्यावसायिक उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि गंभीर सुरक्षा खतरा भी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment