होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी से पहले प्रेमी संग फंदे पर लटकी मिली युवती।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 7, 2026 8:36 AM

शाहजहांपुर। जिले  के परौर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुबेरपुर गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि युवती की गुरुवार को शादी होने वाली थी।

जिले के परौर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती की गुरुवार को शादी होने वाली थी। मामला कुबेरपुर गांव का है, जहां ग्रामीणों ने खेत के पास पेड़ से दो शव लटके देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय नन्ही यादव और 19 वर्षीय सोमेंद्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवती के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक दिक्षा भवरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment