होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

फेक इंस्टाग्राम आईडी से पति को मंदिर बुलाया, दूसरी शादी से पहले पत्नी ने कराया गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 7, 2026 8:43 AM

प्रयागराज। जिले में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां पति की दूसरी शादी की तैयारी का पता चलते ही पत्नी ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। मामला सोशल मीडिया से शुरू होकर सीधे मंदिर और फिर थाने तक पहुंच गया।

जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद मायके में रह रही महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपने ही पति को प्रेमजाल में फंसाया और दूसरी शादी से पहले मंदिर बुलाकर पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। जानकारी के अनुसार, सोनी त्रिपाठी की शादी करीब नौ साल पहले प्रतापगढ़ के कालाकांकर निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद पति और उसके परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पिछले चार वर्षों से महिला अपने मायके में रह रही थी। पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर सोनी ने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रभुदत्त को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और महिला की असली पहचान से अनजान प्रभुदत्त उससे शादी करने तक के लिए तैयार हो गया। महिला ने आरोपी पति को होटल की बजाय दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर में मिलने बुलाया। तय समय पर प्रभुदत्त अपने दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा, जहां मुंह पर दुपट्टा और आंखों पर चश्मा लगाए सोनी पहले से मौजूद थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला ने अपना चेहरा दिखाया, प्रभुदत्त घबरा गया और कथित रूप से मारपीट कर वहां से भागने लगा। तभी महिला के परिजन वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और अपमान करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment