होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

ई-चेक गेट पर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करने वाले चार वाहनों पर लाखों का जुर्माना

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 8, 2026 5:12 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने कचनी रोड स्थित ई-चेक गेट पर जांच के दौरान चार वाहनों को बिना वैध ईटीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) के खनिज परिवहन करते पकड़ा।

ऑनलाइन जांच में वाहन क्रमांक MP66 H2022, MP66 ZH 8297, MP66 A4695 और CG29AJ1911 अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए। खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों पर ऑनलाइन ई-चालान जारी किया और कुल 5 लाख 95 हजार 600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया। संबंधित वाहन मालिकों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। खनिज निरीक्षक के नेतृत्व में लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment