होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पोल्ट्री फार्म पर आबकारी विभाग का छापा, 72 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 9, 2026 5:26 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 बल्क लीटर देशी शराब जप्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के निर्देशन में सरई वृत्त क्षेत्र में की गई।

आबकारी टीम ने सरई थाना क्षेत्र के निगरी निवासी बालमुकुंद साहू के पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। जांच के दौरान 4 कार्टून देशी मसाला शराब और 4 कार्टून देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा 72 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 36 हजार 200 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, आरक्षक रीतिका चौकसे, अनुज भुंजिया और धीरू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment