प्रयागराज। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर बातचीत करना एक शादीशुदा युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब वह अपनी ही पत्नी को दूसरी लड़की समझ बैठा। मामला प्रयागराज के दारागंज इलाके का है, जहां पति ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को पहचान नहीं पाया और उससे प्यार भरी बातें करने लगा।
सोशल मीडिया पर नकली पहचान बनाकर बातचीत करना एक शादीशुदा युवक को भारी पड़ गया। दारागंज इलाके में रहने वाला युवक इंस्टाग्राम पर अपनी ही पत्नी को नहीं पहचान पाया और उसे दूसरी लड़की समझकर प्यार का इजहार कर बैठा। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब दोनों ने मिलने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले एक नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उसने प्रोफाइल पर न अपनी असली तस्वीर लगाई और न ही असली नाम का इस्तेमाल किया। इसी दौरान युवक की नजर उस प्रोफाइल पर पड़ी और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे चैटिंग बढ़ती गई और युवक उस अनजान लड़की के प्यार में पड़ गया। कई दिनों तक चली बातचीत के बाद उसने इंस्टाग्राम पर ही लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। युवक को इस बात की भनक तक नहीं थी कि जिससे वह प्यार का इजहार कर रहा है, वह उसकी अपनी पत्नी है। बताया जा रहा है कि जब मिलने का समय तय हुआ और पति को सच्चाई पता चली तो वह हैरान रह गया। घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
