होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जिले में अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घर में मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 9, 2026 6:59 AM

लखनऊ। जिले के अलीगंज इलाके में एक अधिवक्ता द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक अधिवक्ता द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-जी निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना उनकी बहन शालिनी सिंह ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन गंभीर हालत में शैलेंद्र को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची अलीगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment