होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सात फेरों से पहले खुला दूल्हे का राज, पहली पत्नी बेटी संग पहुंची; पुलिस ने रुकवाई शादी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 9, 2026 10:51 AM

औरैया। जिले के अजीतमल क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए शादी के दस्तावेज और फोटो दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत शादी रुकवा दी। मौका पाकर दूल्हा फरार हो गया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

जिले के अजीतमल क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब सात फेरे से ठीक पहले दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए शादी के सबूत पेश किए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत शादी रुकवा दी। मौके का फायदा उठाकर दूल्हा फरार हो गया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के मूसानगर निवासी युवक की बारात अजीतमल क्षेत्र के एक गांव में आई थी। रात करीब 8 बजे तक गेस्ट हाउस में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमान जश्न में शामिल थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे पुलिस की गाड़ियां गेस्ट हाउस पहुंचीं। पुलिस के साथ एक महिला और 12 साल की बच्ची भी थी, जिन्होंने सीधे मंडप में पहुंचकर शादी रुकवा दी। महिला ने दावा किया कि उसकी शादी युवक से 14 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और दोनों की 12 साल की बेटी भी है। महिला ने शादी के कार्ड, फोटो और अन्य दस्तावेज पुलिस को दिखाए। सबूत देखने के बाद पुलिस ने तुरंत फेरों पर रोक लगा दी। पहली पत्नी के खुलासे के बाद गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने युवक को अविवाहित बताकर रिश्ता तय किया था। लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें पहले से शादीशुदा होने की कोई जानकारी नहीं थी और शादी में लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसी बीच आरोपी दूल्हा मौका देखकर फरार हो गया। माहौल बिगड़ता देख बाराती भी धीरे-धीरे वहां से निकल गए और रात करीब 12 बजे बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह के मुताबिक, महिला की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। जांच में पहली शादी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद दूसरी शादी रुकवा दी गई। वधु पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर युवक और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी, तथ्य छिपाकर शादी करने और बहुविवाह समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस फरार दूल्हे की तलाश में जुटी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment