बालिका वधु की ‘आनंदी’ ने कहा इंडिया को अलविदा, पति संग बैंकॉक हुईं शिफ्ट
‘बालिका वधु’: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Avika Gor ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। Balika Vadhu में ‘आनंदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका अब पति Milind Chandwani के साथ बैंकॉक शिफ्ट हो गई हैं।

टीवी के मशहूर शो Balika Vadhu से घर-घर में पहचान बनाने वाली Avika Gor एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अविका गौर ने हमेशा के लिए इंडिया छोड़कर अपने पति Milind Chandwani के साथ बैंकॉक में शिफ्ट होने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अविका और मिलिंद ने बैंकॉक में अपना नया घर भी खरीद लिया है। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने नए घर को अपनी पसंद के हिसाब से सजाना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह पूरी तरह इंडस्ट्री से दूर नहीं होंगी और काम के सिलसिले में भारत आती-जाती रहेंगी।
क्यों लिया बैंकॉक शिफ्ट होने का फैसला?- एक इंटरव्यू में अविका गौर ने बताया कि बैंकॉक में उन्हें और उनके पति को बेहतर अवसर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां का माहौल उन्हें हमेशा छुट्टियों जैसा महसूस कराता है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। अविका ने यह भी कहा कि उनके पति ने हमेशा उनके करियर को सपोर्ट किया है। जब-जब उन्हें काम के लिए लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा, तब मिलिंद ने पूरा साथ दिया। अब वह भी अपने पति के सपनों और करियर में उनका साथ देना चाहती हैं।
करियर पर नहीं पड़ेगा असर- अविका गौर ने फैंस को भरोसा दिलाया कि बैंकॉक शिफ्ट होने के बावजूद उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रोजेक्ट या शूट होगा, वह भारत जरूर लौटेंगी।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com