होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेमी की शादी से नाराज महिला का खौफनाक कदम,प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 10, 2026 10:36 AM

हरदोई। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के गुजदेई गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जिले के गुजदेई गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम संबंध और शादी से जुड़े विवाद में एक महिला पर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सुधीर (20) पुत्र अनिल कुमार की शादी 6 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी की खबर मिलते ही उसकी कथित प्रेमिका नाराज हो गई और उसने बदला लेने की योजना बनाई। आरोप है कि महिला ने सुधीर को मिलने के बहाने बुलाया और मौका मिलते ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक का अपनी ही रिश्तेदारी में लगने वाली भाभी से प्रेम संबंध था। महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है। हालांकि महिला ने प्रेम संबंध की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि युवक ने रास्ते में रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बचाव में उसने हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment