सिंगरौली। ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 17 मई 2026 को आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम स्थित महामना सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रस्तावित वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाताओं को जोड़ने और शिविर को जनहित में सफल बनाने का संकल्प लिया।
उक्त बैठक में राम अशोक शर्मा, अमित द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, मिथिलेश मिश्रा, डॉ. आरडी पाण्डेय, शिवेंद्र पाण्डेय, आशीष शुक्ला, शिव कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रीतेश पाठक, सौरभ दुबे, मनीष चौबे, विवेक कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश तिवारी, अनंत चतुर्वेदी, राजेश दुबे, रजनीश धर द्विवेदी, गजमोचन सिंह एवं राहुल शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
