अनोखा ATM: यहां एटीएम मे पैसे नहीं कटते है बाल और बनती है दाढ़ी।
नेशनल डेस्क। बिहार के दानापुर में एक अनोखा ATM इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लोग पैसे निकालने नहीं बल्कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह बैंक के ATM जैसा दिखाई देता है, लेकिन अंदर का नजारा देखकर लोग चौंक जाते हैं।
देखे वीडियो-
ATM का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन बिहार के दानापुर में एक ऐसा ATM चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग नकदी निकालने नहीं बल्कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। यह अनोखा नजारा इलाके में लोगों को हैरान भी कर रहा है और खूब मनोरंजन भी दे रहा है।
SBI लिखा ATM, अंदर खुला सैलून- दानापुर इलाके में स्थित इस बूथ के बाहर आज भी बड़े अक्षरों में SBI ATM का बोर्ड लगा हुआ है। बाहर से देखने पर यह किसी सामान्य ATM सेंटर जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही लोग अंदर प्रवेश करते हैं, वहां ATM मशीन की जगह कुर्सी, शीशा, कैंची, हेयर कटिंग मशीन और शेविंग का सामान नजर आता है। अंदर एक नाई ग्राहकों के बाल काटते और दाढ़ी बनाते दिखाई देता है।
पहले चलता था बैंक का ATM- स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पहले वास्तव में SBI का ATM संचालित होता था। आसपास के लोग इसी मशीन से पैसे निकालते थे, लेकिन बाद में बैंक ने किसी कारणवश ATM बंद कर मशीन हटा ली। हालांकि ATM बूथ और बोर्ड को नहीं हटाया गया। बाद में इस जगह को किराए पर दे दिया गया।
ATM में खुल गई हेयर कटिंग दुकान- जिस व्यक्ति ने यह जगह किराए पर ली, उसने वहां हेयर कटिंग सैलून शुरू कर दिया। अब स्थिति यह है कि ATM का बोर्ड देखकर कई लोग पैसे निकालने पहुंच जाते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, बाल कटवाने आने वाले लोग भी इस अनोखे सेटअप को देखकर मुस्कुरा उठते हैं।
‘हेयर कटिंग ATM’ बना चर्चा का विषय- इलाके के लोगों ने अब इस जगह को नया नाम दे दिया है — ‘हेयर कटिंग ATM’। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शुरुआत में लोग काफी कन्फ्यूज होते थे, लेकिन अब यह जगह इलाके की पहचान बन चुकी है। कई युवा यहां सिर्फ फोटो और वीडियो बनाने भी पहुंच रहे हैं।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com