होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

BJP नेत्री के भाई की शादी में जमकर हर्ष फायरिंग, ‘धुरंधर’ गाने पर बनाई रील वायरल।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 6:15 AM

रायपुर। जिले में भाजपा नेत्री Monika Singh के भाई की शादी में खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिलाएं, युवक और बच्चे तक बंदूक और पिस्टल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोनिका सिंह के भाई प्रतीक सिंह की शादी समारोह का है। शादी में डीजे और फिल्मी गानों के बीच हथियारों का प्रदर्शन किया गया। वहीं “धुरंधर” गाने पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया।

जिले में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य Monika Singh के परिवार से जुड़े लोग हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिलाएं, युवतियां और बच्चे तक बंदूक और पिस्टल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोनिका सिंह के भाई प्रतीक सिंह की शादी का है। समारोह में डीजे और फिल्मी गानों के बीच हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं, “धुरंधर” गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की गई, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। वायरल वीडियो में मोनिका सिंह के पति भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी हैं। समारोह में जिस तरह खुलेआम फायरिंग हुई, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऋतुपर्ण सिंह भाजपा नेता  के करीबी बताए जाते हैं। उन पर पहले भी शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग करने के आरोप लग चुके हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही और कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पार्टी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं रायपुर पुलिस  का कहना है कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी थे या नहीं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment