बिना टेस्ट के कैसे पहचानें किडनी की बीमारी? शरीर देता है ये संकेत
नेशनल डेस्क। किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करने शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और पानी व इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन खराब जीवनशैली और लापरवाही के कारण आजकल किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। कई बार शरीर पहले ही कुछ संकेत देने लगता है, जिन्हें पहचानकर समय रहते सावधानी बरती जा सकती है।
किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कई बार शरीर पहले ही कुछ ऐसे संकेत देने लगता है जिन्हें पहचानकर समय रहते सावधानी बरती जा सकती है।
पेशाब में बदलाव हो सकता है खतरे का संकेत- किडनी की समस्या होने पर यूरिन के रंग, गंध और मात्रा में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर पेशाब का रंग गाढ़ा पीला, लाल या झागदार हो जाए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बार-बार पेशाब आना, कम यूरिन होना या पेशाब के दौरान जलन महसूस होना भी किडनी संबंधी समस्या की ओर इशारा करता है।
शरीर में सूजन बढ़ना भी है चेतावनी- जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकल पाता। इससे पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन आने लगती है। लगातार सूजन बने रहना किडनी खराब होने का शुरुआती लक्षण माना जाता है।
हर समय थकान रहना पड़ सकता है भारी- किडनी कमजोर होने पर शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे व्यक्ति हर समय थका और कमजोर महसूस करता है। अगर बिना ज्यादा मेहनत किए भी कमजोरी महसूस हो रही हो, भूख कम लग रही हो या सांस फूलने जैसी समस्या हो रही हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
हाई ब्लड प्रेशर को न करें नजरअंदाज- किडनी और ब्लड प्रेशर का गहरा संबंध होता है। किडनी खराब होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हाई बीपी किडनी को और नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।
कमर और पीठ दर्द भी हो सकता है लक्षण- अगर कमर या पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द बना रहता है, खासकर एक तरफ ज्यादा दर्द महसूस हो, तो यह किडनी की परेशानी का संकेत हो सकता है।
स्वस्थ किडनी के लिए अपनाएं अच्छी आदतें- विशेषज्ञों के अनुसार, पर्याप्त पानी पीना, जंक फूड और ज्यादा नमक से बचना, नियमित व्यायाम करना और तनाव कम रखना किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com