होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सिंगरौली नगर निगम में अनुकम्पा नियुक्ति पर विवाद, नियम विरुद्ध पद मिलने के आरोप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 9:01 AM

सिंगरौली। जिले में अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। नियमों के विपरीत पद पाने वाले दो कर्मचारियों को लेकर नगर निगम में चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि दोनों कर्मचारी निगम कमिश्नर के करीबी बनने के लिए लगातार सक्रिय हैं और अपने प्रभाव को बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

जिले में अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नियम विरुद्ध तरीके से पद पाने वाले दो कर्मचारी इन दिनों नगर निगम में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आरोप है कि दोनों कर्मचारी निगम कमिश्नर के करीबी बनने के लिए लगातार बंगले की परिक्रमा कर रहे हैं और अपने प्रभाव को बनाए रखने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, अनुकम्पा नियुक्ति के तहत सामान्य प्रक्रिया में चपरासी या लिपिक स्तर के पद दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए एक कर्मचारी को सहायक राजस्व निरीक्षक स्तर का पद दे दिया। बाद में उस कर्मचारी का पद परिवर्तन कर टाइमकीपर बना दिया गया, जबकि नियमों के अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी का पद परिवर्तन नहीं किया जा सकता।

प्रभारी उपयंत्री बनाए जाने पर उठे सवाल- सूत्रों के मुताबिक संबंधित कर्मचारी को बाद में “प्रभारी उपयंत्री” का प्रभार भी सौंप दिया गया। इसे लेकर नगर निगम के अंदर और बाहर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर “प्रभारी उपयंत्री” जैसा पद किस नियम के तहत दिया गया। आरोप है कि प्रभाव और राजनीतिक दबाव के चलते नियम-कानूनों को दरकिनार कर यह जिम्मेदारी दी गई।
करोड़ों के कामों की जिम्मेदारी, सांठगांठ के आरोप- बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। आरोप हैं कि ठेकेदारों के साथ सांठगांठ कर घटिया निर्माण कार्यों को भी उच्च गुणवत्ता बताकर भुगतान कराया जा रहा है, जिससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कार्रवाई की मांग तेज- नगर निगम में इन मामलों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि नियमों के विरुद्ध दिए गए प्रभारों पर कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अब नजरें निगम प्रशासन पर टिकी हैं कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई की जाती है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment