होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

महुआ का पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे विधायक राम निवास शाह युवक के परिजनों से की मुलाकात, जताई शोक संवेदना।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 10:26 AM

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित निगाही पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा भारी-भरकम महुआ का पेड़ अचानक गुजर रहे बाइक सवार पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ा भारी-भरकम महुआ का पेड़ अचानक एक बाइक सवार पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण कुमार साहू अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही नवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है

निगाही मेन गेट के पास पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में युवक अरुण कुमार शाह की मौत के बाद सिंगरौली विधायक राम निवास शाह जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment