होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद : हरदीप पुरी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 10:41 AM

नेशनल डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने साफ कहा कि भारत में न तो पेट्रोल-डीजल की कोई कमी होने वाली है और न ही लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने जा रही है। CII समिट में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा, “देश में कल कोई लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है। लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।”

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश में पेट्रोल-डीजल, गैस और संभावित लॉकडाउन को लेकर फैल रही अटकलों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि देश में न तो ईंधन की कोई किल्लत है और न ही किसी लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने जा रही है। CII समिट में बोलते हुए मंत्री ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को “मिथक” बताते हुए कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा, “कल कोई लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है। देश पूरी तरह तैयार है और ऊर्जा आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।”

देश के पास कितना ईंधन भंडार?-

हरदीप पुरी ने बताया कि भारत के पास मौजूदा समय में पर्याप्त ऊर्जा भंडार मौजूद है, जिससे किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है।

  • कच्चे तेल (Crude Oil) का लगभग 60 दिनों का स्टॉक
  • LNG का 60 दिनों का बैकअप
  • LPG (रसोई गैस) का करीब 45 दिनों का भंडार

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के 90 दिनों के मानक के मुकाबले भारत के पास कुल 76 दिनों का ऊर्जा भंडार उपलब्ध है और सरकार इसे आगे और बढ़ाने पर काम कर रही है।

“संकट को अवसर में बदला”-

मंत्री ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने अपनी ऊर्जा रणनीति को मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में देश ने तेल आपूर्ति के नए स्रोत विकसित किए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय संकटों का असर कम हुआ है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment