होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गांव के बच्चों की जुगाड़ू कार देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- “बस मौका मिलना चाहिए”

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 4:57 AM

नेशनल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक खास वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सचिन ने गांव के बच्चों की बनाई जुगाड़ू कार का वीडियो शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की है। वीडियो में कुछ बच्चे लकड़ी, लोहे की रॉड और पुराने पहियों की मदद से बनाई गई छोटी देसी गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। बच्चों की इस अनोखी क्रिएटिविटी और हुनर को देखकर सचिन भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

देखे वीडियो-

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना गांव के बच्चों का हुनर, जिसने सचिन को भी हैरान कर दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गांव के बच्चे जुगाड़ से बनाई गई छोटी कार चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चे लकड़ी, लोहे की रॉड और पहियों की मदद से तैयार की गई देसी गाड़ी चलाते दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा गाड़ी पर बैठा है, जबकि दूसरा उसे दौड़ते हुए आगे बढ़ा रहा है। बच्चों की इसी क्रिएटिविटी ने सचिन तेंदुलकर का दिल जीत लिया। वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, “भारत के कई छिपे हुए कोनों में से गुजरते हुए हम एक ऐसी ‘कार’ को देखने के लिए रुके, जो किसी शोरूम से नहीं बल्कि कल्पना की उपज थी। यह उस तरह की प्रतिभा है जो अनुकूल परिस्थितियों का इंतजार नहीं करती, बल्कि किसी भी तरह आगे बढ़ने का रास्ता खोज लेती है। बस मौका मिलना चाहिए।” वीडियो में सचिन बच्चों से बातचीत करते और उनकी तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने बच्चों को “भविष्य के इंजीनियर” बताया, तो कुछ ने इसे “देसी इनोवेशन” का शानदार उदाहरण कहा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment