होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो सीएचओ का वेतन काटने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 4:30 AM

सिंगरौली।  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में उप स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर डीपीएम एवं डीएचओ ने बैढ़न ब्लॉक के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र नौगई में पदस्थ सीएचओ नगमा परवीन अपने निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाई गईं। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र परसौना निरीक्षण के समय बंद मिला, जिसे जनसेवा में गंभीर लापरवाही माना गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने नौगई की सीएचओ नगमा परवीन तथा परसौना की सीएचओ रीता शाह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा परसौना केंद्र की एएनएम लक्ष्मी सिंह को भी केंद्र समय पर बंद पाए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी होते हैं। यहां गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन परामर्श, प्रारंभिक जांच, दवा वितरण और ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी से अनुपस्थिति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment