होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 7:13 AM

चंदौली। जिले में एक निजी अस्पताल के अंदर हुई हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां इलाज के लिए भर्ती महिला को एक युवक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जिले में सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। इलाज के लिए भर्ती 55 वर्षीय महिला की अस्पताल के वार्ड में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान लक्ष्मीना देवी (55) के रूप में हुई है, जो बिहार के भभुआ की रहने वाली थीं। पैर की हड्डी टूटने के बाद उनका अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था और वह वहीं भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा। दवा लेने के बाद वह सीधे वार्ड में गया और वहां भर्ती लक्ष्मीना देवी को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए अस्पताल से भागने लगा, लेकिन बाहर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बंदूक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरुप्रीत निवासी Amritsar के रूप में बताई है। आरोपी का कहना है कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी के लिए चंदौली आया था। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment