होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पेड़ से गिरा आम उठाया तो भरना पड़ सकता है लाखों का जुर्माना! सिंगापुर का कानून जान रह जाएंगे हैरान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 9:04 AM

नेशनल डेस्क। अपनी सख्त कानून व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन यहां का एक नियम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। अगर आप वहां सड़क किनारे किसी पेड़ से गिरा फल उठाते हैं, तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

सिंगापुर अपने सख्त कानूनों और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां छोटी-सी गलती भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नियम चर्चा में है, जिसे जानकर भारतीय भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, सिंगापुर में रहने वाली भारतीय महिला प्रियंका सिन्हा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वहां सार्वजनिक जगहों पर लगे पेड़ों से फल तोड़ना ही नहीं, बल्कि जमीन पर गिरा फल उठाना भी अपराध माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति सरकारी पेड़ से गिरा आम या अन्य फल उठा लेता है, तो उस पर 5000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 3.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। सिंगापुर सरकार के मुताबिक, सरकारी जमीन पर लगे पेड़ और उनके फल देश की संपत्ति माने जाते हैं। ऐसे में बिना अनुमति उन्हें तोड़ना या उठाना कानून का उल्लंघन है। इसके लिए वहां के नेशनल पार्क्स बोर्ड (NParks) से पहले अनुमति लेना जरूरी होता है। नियम और भी ज्यादा सख्त तब हो जाते हैं जब मामला नेशनल पार्क या रिजर्व एरिया का हो। वहां फल तोड़ते या उठाते पकड़े जाने पर 50 हजार सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति का पालतू जानवर भी कोई फल उठा ले, तो उसकी जिम्मेदारी भी मालिक की ही मानी जाएगी। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग सिंगापुर के अनुशासन और साफ-सफाई की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे जरूरत से ज्यादा सख्त नियम बता रहे हैं। हालांकि, यही कड़े कानून Singapore को दुनिया के सबसे सुरक्षित और स्वच्छ देशों में शामिल करते हैं। ऐसे में विदेश यात्रा के दौरान वहां के स्थानीय कानूनों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment