कौशांबी। जिले के करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अरका गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भीषण टक्कर में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिले के करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार अरका गांव के पास एक ही मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में राहुल (14), आकाश सरोज (25), अमन (22) और छोटू (20) की मौत हो गई। वहीं विकास कैथवाल (18) गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर तैनात पुलिस पिकेट और पीआरवी की कार्यप्रणाली की भी जांच के निर्देश दिए हैं।
