सिंगरौली। जिले में वीआईपी संस्कृति का एक और चेहरा सामने आया है। एक तरफ प्रधानमंत्री Narendra Modi देशवासियों को ईंधन बचाने, सादगी अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकल पड़ा।
में सादगी का संदेश उस वक्त सवालों के घेरे में आ गया, जब विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान निकले कथित VIP काफिले के बीच एम्बुलेंस फंसने का वीडियो वायरल हो गया। एक तरफ मंचों से पेट्रोल-डीजल बचाने, सादगी अपनाने और ट्रैफिक अनुशासन की बातें हो रही थीं, दूसरी तरफ सड़क पर सैकड़ों गाड़ियों का रेला दौड़ता नजर आया। वायरल वीडियो में एम्बुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन VIP काफिले की भीड़ में उसे रास्ता मिलने में मशक्कत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे “सादगी के नाम पर दिखावा” बताते हुए नाराजगी जताई है। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि जिस देश में एम्बुलेंस को रास्ता देना कानून और इंसानियत दोनों की जिम्मेदारी है, वहां VIP काफिले के आगे जिंदगी बेबस नजर आई।
