होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

GEM-2026 में बालिकाओं को बाल अधिकार और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 16, 2026 4:50 AM

सिंगरौली। स्थित एनटीपीसी विंध्याचल के आरएलआई परिसर में बालिका सशक्तिकरण अभियान GEM-2026 के अंतर्गत प्रतिभागी बालिकाओं के लिए “बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम एवं व्यक्तिगत सुरक्षा” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

एनटीपीसी विंध्याचल के आरएलआई परिसर में बालिका सशक्तिकरण अभियान GEM-2026 के तहत बालिकाओं के लिए “बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम एवं व्यक्तिगत सुरक्षा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश खालिद मोहतारम अहमद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरम तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और डेटा सुरक्षा जैसे अहम विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ सजग और मुखर रहने की सीख देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही GEM-2026 कार्यशाला का अधिकतम लाभ लेकर अपने व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण पर ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा एवं मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान मानव संसाधन, सीएसआर एवं विधि विभाग के अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल ने बालिकाओं के समग्र सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment