होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेकाबू DJ वाहन ने बारातियों को कुचला; महिला की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 16, 2026 5:02 AM

भदोही। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैरा खास गांव में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे वाहन ने अचानक नियंत्रण खो दिया और नाच रहे बारातियों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जिले के बैरा खास गांव में शुक्रवार देर शाम एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बेकाबू डीजे वाहन ने बारात में नाच रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि चिंतामणि बिंद के बेटे प्रदीप बिंद की बारात वाराणसी के लिए रवाना हो रही थी। बारात के आगे तेज आवाज में डीजे बज रहा था और लोग नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान डीजे वाहन चला रहा युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन भीड़ में घुस गया। हादसे में उर्मिला देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन कोई प्रशिक्षित चालक नहीं, बल्कि डीजे संचालित करने वाला युवक चला रहा था। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव में शोक का माहौल है, जबकि दूल्हा देर रात सीमित लोगों के साथ सादे तरीके से शादी की रस्म निभाने वाराणसी रवाना हुआ।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment