नेशनल डेस्क। ब्रिटिश फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री Jill Curzon का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने Spain स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त Pete Sims ने की। जिल कर्जन को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 1966 की फिल्म Daleks’ Invasion Earth 2150 A.D. से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘लुईस’ का किरदार निभाया था, जो आज भी Doctor Who फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता Peter Cushing के साथ काम किया था।
ब्रिटिश सिनेमा और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री Jill Curzon का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पिछले महीने Spain स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त Pete Sims ने की। उनके जाने से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जिल कर्जन को सबसे ज्यादा पहचान 1966 की साइंस फिक्शन फिल्म Daleks’ Invasion Earth 2150 A.D. से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ‘लुईस’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता Peter Cushing के साथ काम किया था। Doctor Who फ्रेंचाइजी से जुड़ी यह फिल्म आज भी फैंस के बीच क्लासिक मानी जाती है। अपने लंबे करियर में जिल कर्जन ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। वह It Takes a Thief और The Sunshine Patriot जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्म The Intelligence Men में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी की दुनिया में भी मजबूत पहचान बनाई। The Saint, The Champions, Adam Adamant Lives! और The Dick Emery Show जैसे लोकप्रिय शोज में उनका अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। जिल कर्जन ने अपने जीवन के अनुभवों को किताब Jill Curzon 2023 AD – My Eventful Life में भी साझा किया था। बताया जाता है कि इस किताब को पूरा करने में उन्हें करीब 12 साल लगे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग उन्हें एक शानदार अभिनेत्री और मिलनसार इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।
