होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

हैंडपंप में उतरे करंट ने ली दो जानें, ताई को बचाने दौड़ा भतीजा भी नहीं बच सका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 17, 2026 6:35 AM

शाहजहांपुर। जिले के हसनापुर गांव में करंट लगने से ताई-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब रन्ना देवी (38) घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थीं।

जिले के हसनापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से ताई-भतीजे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। पुलिस के मुताबिक, खुदागंज थाना क्षेत्र निवासी रन्ना देवी (38) जैसे ही हैंडपंप से पानी लेने पहुंचीं, उसी दौरान मोटर चालू होने पर शॉर्ट सर्किट के कारण हैंडपंप में करंट उतर आया। नल छूते ही महिला करंट की चपेट में आ गई और तड़पने लगी। अपनी चाची को बचाने के लिए उनका भतीजा विवेक (19) दौड़ पड़ा, लेकिन महिला को छूते ही वह भी करंट की गिरफ्त में आ गया। बताया जा रहा है कि विवेक आईटीआई का छात्र था। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर बंद की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एक छोटी सी लापरवाही ने पलभर में दो जिंदगियां छीन लीं, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment