होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

13 वर्षीय नाबालिग की 42 साल के अधेड़ से कराई शादी, दादा-दादी समेत 13 पर मामला दर्ज

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 21, 2026 8:19 AM

इंदौर। जिले के रंगवासा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की जबरन 42 साल के अधेड़ से शादी करा दी गई। आरोप है कि बच्ची के दादा-दादी ने दबाव और मारपीट कर इस शादी को अंजाम दिया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के रंगवासा क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की 42 वर्षीय अधेड़ से जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के दादा-दादी ने दबाव और मारपीट कर विवाह कराया। पुलिस ने आरोपी अधेड़, उसके पिता तथा बच्ची के दादा-दादी सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है तथा उसकी मां दूसरी शादी कर चुकी है। इसके बाद बच्ची अपने भाई-बहनों के साथ दादा-दादी के पास रह रही थी। बताया जा रहा है कि बच्ची के भाई की पत्नी मायके चली गई थी और उसने शर्त रखी थी कि यदि उसकी ननद की शादी उसके 42 वर्षीय चाचा से कराई जाएगी तभी वह वापस ससुराल आएगी। परिवार के लोगों ने इस शर्त को मानते हुए बच्ची पर लगातार दबाव बनाया। सूत्रों के मुताबिक 25 अप्रैल को विवाह की तैयारी की गई थी, लेकिन सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने हस्तक्षेप कर शादी रुकवा दी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने प्रशासन को गुमराह करते हुए बच्ची को रात में उज्जैन ले जाकर मंदिर में शादी करा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे धमकाकर और मारपीट कर विवाह के लिए मजबूर किया गया। मामले में पीड़िता की मां ने महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment