होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

शराब-मुर्गा पार्टी के दौरान विवाद,भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 22, 2026 10:22 AM

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के पिड़ताली गांव में शराब और मुर्गा पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी भांजे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के पिड़ताली गांव में शराब और मुर्गा पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 58 वर्षीय मोतीलाल पनिका बुधवार को अपने भांजे मनीलाल पनिका के साथ घर पर शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भांजे ने गुस्से में आकर किसी भारी वस्तु से मामा के सिर पर हमला कर दिया। हमले में मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में वे काफी देर तक घर में पड़े रहे। रात करीब 8 बजे उनकी बेटी घर पहुंची तो उन्हें खून से लथपथ हालत में देखकर तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप मृतक के भांजे पर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment