होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कोतवाली क्षेत्र के पीएम आवासीय कॉलोनी में लगातार चोरियां, पुलिस गश्त पर उठे सवाल सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवर और नकदी पार, कॉलोनीवासियों में दहशत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 22, 2026 10:31 AM

सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र के  पीएम आवासीय कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रही वारदातों से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है, वहीं कोतवाली पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जिले के कोतवाली क्षेत्र के पीएम आवासीय कॉलोनी इन दिनों चोरों के लिए आसान निशाना बनती जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने जहां कॉलोनीवासियों की नींद उड़ा दी है, वहीं कोतवाली पुलिस की सुस्ती और लापरवाही भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ताजा घटना में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी शिक्षिका सविता श्रीवास्तव कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान चोर बंद मकान में घुस गए और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment